यही रफ्तार रही तो सितंबर में होंगे देश में डेढ़ करोड़ मरीज, हालांकि इसके लिए करने होंगे 10 करोड़ से अधिक टेस्‍ट

यही रफ्तार रही तो सितंबर में होंगे देश में डेढ़ करोड़ मरीज, हालांकि इसके लिए करने होंगे 10 करोड़ से अधिक टेस्‍ट

सुमन कुमार

देश में कोरोना से मौतों की गति तेज हो गई है। शुक्रवार से शनिवार के बीच देश में 300 के करीब मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं। इसके साथ ही देश में नए मरीज भी रिकार्ड संख्‍या में आने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही भारत दुनिया में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित चौथा देश बन जाएगा। 15 दिन की जिस गति से मरीज दो गुना हो रहे हैं, अगर यही हाल कायम रहा और देश की सरकारों ने सही संख्‍या में टेस्‍ट किया तो सितंबर के पहले सप्‍ताह में देश में डेढ़ करोड़ के आसपास कोरोना मरीज हो सकते हैं। 15 दिन में मरीजों की संख्‍या दो गुना होने के आधार पर जुलाई के पहले सप्‍ताह में देश में 10 लाख, अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में 40 लाख और सितंबर के पहले सप्‍ताह में 1.6 करोड़ मरीज हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए देश भर में 10 करोड़ से अधिक टेस्‍ट करने होंगे और टेस्‍ट की वर्तमान गति को देखकर तो ये असंभव ही लगता है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 115942 पर पहुंच गई है। अभी तक 114073 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 6642 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 236657 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 9887 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 4611 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में रिकार्ड 294 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। देश में जब से कोरोना फैला है, एक दिन में मौत का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को पूरे देश में 9851 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 37 हजार 938 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से कम हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 43 लाख 86 हजार 379 टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की सुबह तक ये आंकड़ा 45 लाख 24 हजार 317 पर पहुंच गया है। दुनिया में सिर्फ तीन देशों, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने भारत से अधिक कोरोना टेस्‍ट किए हैं।

दुनिया का हाल

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 69 लाख 17 हजार 663 मरीज थे जिसमें से 33 लाख 85 हजार 271 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 54 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शनिवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक 294 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में रिकार्ड 139 मौतें हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 58 और गुजरात में 35 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश-तमिलनाडु में 12-12, बंगाल में 11, तेलंगाना में 8, मध्‍य प्रदेश में 7, राजस्‍थान में 5, आंध्र प्रदेश में 2 और उत्‍तराखंड, पंजाब, जम्‍मू कश्‍मीर, ओडिशा एवं झारखंड में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

राज्‍यों में कितने नए मामले

देश में शुक्रवार से शनिवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 9887 नए मरीज सामने आए हैं और उम्‍मीद के अनुसार सर्वाधिक मरीज महाराष्‍ट्र से ही हैं जहां कोरोना के 2436 नए मामले सामने आए हैं। देश के ऐसे राज्‍य जहां 24 घंटे में 200 से अधिक केस सामने आए हैं उनकी संख्‍या 10 है और इन 10 राज्‍यों में कुल मिलाकर 7924 नए मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं। महाराष्‍ट्र के अलावा इस सूची में तमिलनाडु में 1438, दिल्‍ली में 1330, कर्नाटक में 515,  गुजरात में 510, यूपी में 496, बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्‍य प्रदेश में 234 और राजस्‍थान में 222 नए मरीज सामने आए हैं।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1654

2576

73

4303

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

44

1

0

45

असम

1651

498

4

2153

बिहार

2342

2225

29

4596

चंडीगढ़ 

77

222

5

304

छत्तीसगढ़

633

244

2

879

दादर नगर हवेली

13

1

0

14

दिल्ली

15311

10315

708

26334

गोवा

131

65

0

196

गुजरात 

4901

13003

1190

19094

हरियाणा

1439

2134

24

3597

हिमाचल प्रदेश 

199

189

5

393

जम्मू एंड कश्मीर 

2202

1086

36

3324

झारखंड

464

410

7

881

कर्नाटक

3090

1688

57

4835

केरल

973

712

14

1699

लद्दाख

48

48

1

97

मध्य प्रदेश 

2734

5878

384

8996

महाराष्ट्र 

42224

35156

2849

80229

मणिपुर

91

41

0

132

मेघालय

19

13

1

33

मिजोरम

21

1

0

22

नागालैंड

94

0

0

94

ओडिशा

996

1604

8

2608

पुडुचेरी

63

36

0

99

पंजाब

344

2069

48

2461

राजस्थान

2507

7359

218

10084

सिक्किम

3

0

0

3

तमिलनाडु

12700

15762

232

28694

तेलांगना

1550

1627

113

3290

त्रिपुरा

519

173

0

692

उत्तराखंड

860

344

11

1215

उत्तर प्रदेश 

3828

5648

257

9733

वेस्ट बंगाल

4025

2912

366

7303

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

8192

 

 

8192

भारत में कुल मामले

115942

114073

6642

236657

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।